ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

यमुनानगर में 75 करोड़ का धान घोटाला! राइस मिलर दंपती की सारी संपत्ति जब्त होगी

On: नवम्बर 15, 2025 7:56 अपराह्न
Follow Us:
यमुनानगर राइस मिल घोटाला - 75 करोड़ के धान गबन में दंपती की संपत्ति जब्त होने की तैयारी।
Join WhatsApp Group

यमुनानगर (Yamunanagar Rice Mill Scam): यमुनानगर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सात राइस मिलों में करीब 75 करोड़ रुपये के धान का भयंकर घोटाला पकड़ा है। अब विभाग ने सख्ती दिखाते हुए राइस मिलर संदीप सिंगला और उनकी पत्नी रितिका सिंगला की सारी संपत्तियां अटैच करने का फैसला किया है। इसके लिए निदेशक ने डीएफएससी को पत्र लिख दिया है। जल्द ही राजस्व विभाग इनके घर, मिलों और दूसरे प्रतिष्ठानों की पूरी लिस्ट तैयार करेगा।

कौन हैं आरोपी दंपती और कहां-कहां हैं उनकी मिलें?

मांडखेड़ी रोड निवासी संदीप सिंगला और रितिका सिंगला सातों राइस मिलों में पार्टनर हैं।

प्रतापनगर में 4 मिलें: अंजनी नंदन एग्रो फूड्स, मैसेज बद्री विशाल एग्रो फूड्स, मोरवी नंदन एग्रो फूड्स और श्री जी एग्रो फूड्स
रणजीतपुर में 2 मिलें
छछरौली में 1 मिल
इन सभी मिलों में सरकारी धान की भारी कमी पाई गई है।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

कितना धान गायब हुआ, देखकर रह जाएंगे हैरान!

प्रतापनगर की चार मिलों में 17,474 मीट्रिक टन धान कम मिला, जिसकी कीमत करीब 45 करोड़ रुपये है। खुद निदेशक अंशज सिंह ने इन मिलों का दौरा करके जांच की थी।

छछरौली की सिंगला एग्रो फूड में 3995 मीट्रिक टन धान दिया गया था, लेकिन सिर्फ 850 मीट्रिक टन ही मिला – यानी 3145 मीट्रिक टन गायब!
रणजीतपुर की श्रीश्री बाला जी एग्रो में 5992 मीट्रिक टन में से 3542 मीट्रिक टन धान गोल!
कुल मिलाकर सातों मिलों से 75 करोड़ का धान गायब!

अफसरों की भी खुली पोल, नींद उड़ी फूड इंस्पेक्टरों की

अब सवाल ये उठ रहे हैं कि इतना सारा धान (24,161 मीट्रिक टन = 5 लाख से ज्यादा बैग) आंखों के सामने कैसे गायब हो गया? इतने बैग तो एक कमरे या ग्राउंड में भी नहीं समा सकते। मंडी से मिल तक धान गया भी या नहीं? कहीं फर्जी गेट पास तो नहीं काटे गए? जांच के दायरे में अब फूड इंस्पेक्टर और दूसरे अफसर भी आ गए हैं।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

डीएफएससी जतिन मित्तल ने बताया, “संदीप सिंगला और रितिका सिंगला की सारी संपत्तियां अटैच होंगी। निदेशक का पत्र आ गया है। इसे डीसी को भेजेंगे और फिर जब्ती की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।”

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment