ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

यमुनानगर की रेणुका कपूर ने हिंदी को जीवंत बनाया, खेल-खेल में आसानी से सिखा दी हिन्दी

On: सितम्बर 14, 2025 12:25 अपराह्न
Follow Us:
यमुनानगर की रेणुका कपूर ने हिंदी को जीवंत बनाया, खेल-खेल में आसानी से सिखा दी हिन्दी
Join WhatsApp Group

यमुनानगर। हिंदी हमारी पहचान और संस्कृति की आत्मा है। ये कहना है रेणुका कपूर का त्यागी गार्डन निवासी रेणुका जिले की प्रेरणादायक शिक्षिकाओं में शुमार हैं। राजकीय उच्च विद्यालय गोबिंदपुरी में हिंदी अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने न केवल कक्षा में, बल्कि समाज में भी हिंदी के प्रति गहरा जुड़ाव पैदा किया है।

बच्चों की हिंदी विषय में रुचि बढ़ाने को लेकर नित नए प्रयोग कर रही हैं। रेणुका ने हिंदी को जीवंत बनाने के लिए खेल-खेल में पढ़ाई की परंपरा शुरू की। शब्द अंताक्षरी, शब्द रेल, शब्दों से कहानी निर्माण करना। इससे बच्चे न केवल सीखते रहे, बल्कि हंसते-खेलते भाषा से गहराई से जुड़ रहे हैं। हिंदी से सामाजिक जुड़ाव पर रेणुका कहती हैं हिंदी तभी सशक्त होगी, जब हम इसे जीवन का हिस्सा बनाएंगे। रेणुका की रचनात्मक सोच ने बच्चों की सोच और समाज की भाषा चेतना दोनों बदलाव लाने का काम किया है।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

यमुनानगर की रेणुका कपूर का शैक्षणिक सफर

रेणुका कपूर ने 23 जनवरी 1999 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय जठलाना में जेबीटी अध्यापिका के रूप में सेवाएं शुरू की। वर्ष 2013 से वह गोबिंदपुरी स्कूल में कार्यरत हैं। नवंबर 2024 में पदोन्नति पाकर टीजीटी (हिंदी) बनीं। पिछले वर्ष वह विभागीय दौरे पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी (बनारस) गईं। वहां देशभर से आए शिक्षकों और विद्वानों के साथ हिंदी भाषा के भविष्य पर चर्चा की।

बनारस के इस अनुभव ने उनके दृष्टिकोण को और व्यापक किया। वह बच्चों को पढ़ाते समय हिंदी को सिर्फ विषय नहीं, बल्कि संस्कृति और संवाद की भाषा मानकर प्रस्तुत करने लगीं। उनकी यात्रा जठलाना से गोबिंदपुरी और फिर बनारस तक ये संदेश देती है कि हिंदी केवल पाठ्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कार, संस्कृति और जीवन का उत्सव है।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

रेणुका कपूर को अलंकार सम्मान 2025 जन कल्याण समिति प्रताप नगर, नेशन बिल्डर अवार्ड 2025 रोटरी यमुनानगर रिवेरा, कक्षा पहली से तीसरी तक की हिंदी पाठ्य पुस्तक निर्माण व समीक्षा में सहभागिता की।

हिंदी पखवाड़ा में शिक्षिका का योगदान

हिंदी पखवाड़ा में रचनात्मकता उत्सव में स्कूल में 10 जुलाई से 14 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। इसमें कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को 2 वर्गों में बांटकर प्रतियोगिताएं कराई। भाषण, निबंध लेखन, स्वयं रचित कविता व कहानी चित्र देखकर कहानी निर्माण, नारा लेखन, अधूरी कहानी को पूरा करना, हिंदी नाटक साथ ही प्रार्थना सभा में प्रतिदिन एक नया शब्द अर्थ सहित प्रस्तुत किया गया।

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban
हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment