ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kaithal News: लाडो लक्ष्मी योजना में अब तक 40 हजार ने ही किया आवेदन

On: नवम्बर 19, 2025 4:48 अपराह्न
Follow Us:
Kaithal News: लाडो लक्ष्मी योजना में अब तक 40 हजार ने ही किया आवेदन
Join WhatsApp Group

कैथल (Kaithal News): जिले में सरकार की ओर से शुरू की गई अब योजना का लाभ लेने के लिए 2100 रुपये ‘लक्ष्मी’ स्वरूप प्राप्त कर रही हैं।

अब तक जिले में 40 हजार ने ही आवेदन किया है लेकिन जागरूकता के अभाव में महिलाओं आवेदन को आगे नहीं बढ़ा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए जिन महिलाओं को अपने सास-ससुर के दस्तावेजों और रजामंदी की आवश्यकता है, वे अब रिश्तों की कड़वाहट मिटाने में जुट गई हैं।

लाडो लक्ष्मी योजना ने जहां पात्र महिलाओं में उत्साह जगाया है, वहीं सास-बहू के रिश्तों में भी नई हलचल ला दी है। कई जगहों पर वर्षों से नाराज चल रही बहुएं अब घर के बड़ों को मनाने के प्रयास में हैं ताकि योजना के तहत मिलने वाले 2100 रुपये ‘लक्ष्मी’ स्वरूप प्राप्त कर सकें।

जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल | neeru-dhanda-wins-gold-medal-asian-games-2026-womens-trap-shooting
जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल

लाडो लक्ष्मी में दो माह में की दोनों किस्त एक साथ मिल सकती है। महिलाओं की दो माह की मिलने वाली राशि सरकार अब एक बार में ही कभी भी जारी कर सकती है, वे रुपये महिलाओं को एक साथ काम आ सकेंगे।

जिले में हैं 84 हजार लाडो लक्ष्मी योजना की पात्र

एक महिला ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसकी बहू पिछले दो-तीन साल से उनसे अलग रह रही है। अब योजना का लाभ लेने के लिए वह फिर से संपर्क में आई है। महिला ने मुस्कराते हुए कहा कि पहले तो सुख-दुख में पूछती भी नहीं थी, अब कहती है, मां जी, आपके दस्तखत और दस्तावेज चाहिए।

हाल ही में लघु सचिवालय में उपायुक्त प्रीति ने अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनसे घर-घर जाकर संपर्क किया जाए और मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण करवाया जाए।

वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान | haryana-milk-supply-strike-october-sirsa-farmers-vita-amul
वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान

पात्र महिलाओं का सत्यापन कार्य तेज़ी से पूरा किया जाए। इसके लिए गांव-गांव में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पंजीकरण की संख्या बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करें। लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर जिन पात्र महिलाओं ने अप्लाई किया है उनके खातों में पैसे आने शुरू हो गए हैं।

Kaithal News: लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर संशय

गांवों में अक्सर लोग यह मानते हैं कि अगर वे इस योजना का लाभ लेंगे तो उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर सरकारी मशीनरी संदेह कर सकती है। योजना का लाभ लेने के लिए सौंगल निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि हमारे पास पहले ही बहुत सी मुश्किलें हैं, राशन कार्ड के तहत खाना ठीक से आता है।

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

अब लाडो लक्ष्मी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने से डर लगता है। अगर मेरा राशन कार्ड कट गया तो बच्चों के लिए खाना कहाँ से लाऊँगी।

जिले में 84 हजार के करीब इस योजना के लिए पात्र महिलाएं हैं। पात्र महिलाओं की संख्या के हिसाब से इस योजना के लिए महिलाएं आवेदन नहीं कर रही हैं। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन न करने का सबसे बड़ा डर महिलाओं को यह है कि इससे उनका राशन कार्ड कट सकता है।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment