ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panipat News: पुरानी सब्जी मंडी की संडे मार्केट अब जाटल रोड रेहड़ी पुल के नीचे लगेगी

On: नवम्बर 6, 2025 8:53 अपराह्न
Follow Us:
Panipat News: पुरानी सब्जी मंडी की संडे मार्केट अब जाटल रोड रेहड़ी पुल के नीचे लगेगी
Join WhatsApp Group

पानीपत (Panipat News)। सनौली रोड पुरानी सब्जी मंडी के पास लगने वाली संडे मार्केट और जाटल रोड की रेहड़ी फड़ी अब एलिवेटेड हाईवे के नीचे लगाई जाएंगी। जाटल रोड पर करीब 200 रेहड़ी लग रही हैं। इससे सड़क खुल जाएंगी और रेहड़ी व फड़ी संचालकों को सुरक्षित स्थान मिल जाएगा। नगर निगम इससे पहले इंसार बाजार से रेहड़ी व फड़ी एलिवेटेड हाईवे के नीचे शिफ्ट कर चुका है। निगम रेहड़ी व फड़ी की जगह देने के लिए ड्रा निकालेगा।

संजय चौक पर स्थानांतरित होगी

नगर निगम एक्सईएन गोपाल कलावत ने बताया कि सनौली रोड पर लगने वाली संडे मार्केट को एलिवेटेड हाईवे के नीचे संजय चौक पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके साथ जाटल रोड की रेहड़ी व फड़ी को पुल के नीचे ले जाया जाएगा। शहर की बाकी सड़कों का भी मुआयना किया जा रहा है। यहां जगह मिलने पर मार्केट स्थानांतरित की जाएगी।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

शहर में करीब दस स्थानों पर रेहड़ी व फड़ी को पुल के नीचे या दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित किया जाना है। नगर निगम ने सबसे पहले इंसार की रेहड़ी व फड़ी को बाहर निकाला है। एलिवेटेड हाईवे के नीचे स्थापित रेहड़ी मार्केट में दिवाली के दिनों में खरीदारी तेज हुई।

अब यह बाजार लगातार चमक रहा है। नगर निगम ने अब सनौली रोड पुरानी सब्जी मंडी के बाहर लगने वाली संडे मार्केट को एलिवेटेड हाईवे के नीचे संजय चौक पर स्थानांतरित करने का फैसला लिया है। वहीं जाटल रोड की फल व सब्जी की रेहड़ी भी पुल के नीचे स्थानांतरित की जाएंगी। नगर निगम द्वारा फिलहाल इनसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

Panipat News: रेहड़ी हटने से सड़कें खुली होंगी

रेहड़ी हटने के बाद सड़क खुल जाएंगी। अब हर सड़क पर दोनों तरफ छह से सात फीट तक रेहड़ी व फड़ी हैं। ऐसे में सुबह व शाम के समय सड़कों से निकल पाना भी मुश्किल हो जाता है। नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ कई बार कार्रवाई भी कर चुका है। बावजूद इसके कोई समाधान नहीं हो पाया है। सनौली रोड पुरानी सब्जी मंडी पर लगने वाली संडे मार्केट के चलते तो सड़क से निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। फिलहाल एलिवेटेड हाईवे के नीचे इनसे किसी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा। निगम इस पर विचार कर सकता है।

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban
हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment