ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Stryker Corps Khadga: स्ट्राइकर कोर खड्गा ने थल सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी को दिखाई नई ड्रोन तकनीक

On: नवम्बर 4, 2025 8:40 अपराह्न
Follow Us:
Stryker Corps Khadga: स्ट्राइकर कोर खड्गा ने थल सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी को दिखाई नई ड्रोन तकनीक
Join WhatsApp Group

अंबाला (Stryker Corps Khadga)। भारतीय सेना की सबसे खतरनाक कोर में से एक खड्गा आधुनिक युद्ध क्षेत्र के लिए खुद को तैयार कर रही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस प्रकार से युद्ध क्षेत्र में दुश्मन ने ड्रोन का प्रयोग किया, ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी समय में जो युद्ध होगा वह मानवरहित अधिक होगा। इसी को लेकर अंबाला में स्थित भारतीय सेना की स्ट्राइकर कोर खड्गा भी पूरी तरह तैयार है।

सोमवार को थल सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी अंबाला पहुंचे थे। उन्होंने खड्गा कोर में युद्ध की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कोर में ड्रोन तकनीक में हो रहे नवाचार और कोर की तैयारियों को देखा। खास बात है कि इस दौरान कोर की तरफ से उन्हें भारी मात्रा में ड्रोनों को प्रदर्शित किया गया। इसमें एक साथ सैकड़ों की संख्या में उड़ने वाले ड्रोनों से लेकर दुश्मन के ठिकानों पर खुद नष्ट होकर नुकसान पहुंचाने वाले ड्रोन तकनीक को भी दिखाया गया।

हरियाणा बनेगा भारत की इनोवेशन कैपिटल: सिंगापुर के 'सिंग' फोरम में सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा विजन | cm-nayab-saini-singapore-sing-forum-address-haryana-innovation-capital
हरियाणा बनेगा भारत की इनोवेशन कैपिटल: सिंगापुर के ‘सिंग’ फोरम में सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा विजन

Stryker Corps Khadga: आधुनिक तकनीक का कर रहे प्रयोग

स्ट्राइकर कोर खड्गा सिर्फ ड्रोन तकनीक से खुद को सक्षम ही नहीं बना रही है बल्कि ड्रोनों में बदलाव कर उन्हें और घातक बना रही है। जिससे कि जब युद्ध जैसे हालात बनें तो दुश्मन समझ ही न पाए कि भारत किस प्रकार की तकनीक पर काम रहा है।

इसके साथ ही ड्रोन के स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है, इसके साथ ही खड्गा कोर की तरफ से ड्रोन में प्रयोग होने वाले हथियारों को भी दर्शाया गया। इसमें सभी प्रकार के छोटे बड़े ड्रोन और नवाचार से तैयार किए गए इनमें प्रयोग होने वाले हथियारों को भी दिखाया। इसके साथ ही कोर एंटी ड्रोन सिस्टम पर भी काम कर रही है।

गुरुग्राम में बनेगा सिंगापुर जैसा कन्वेंशन सेंटर, सीएम नायब सिंह सैनी ने 25 एकड़ के प्रोजेक्ट का किया एलान | gurugram-singapore-style-convention-centre-25-acres-cm-nayab-saini-manesar-park
गुरुग्राम में बनेगा सिंगापुर जैसा कन्वेंशन सेंटर, सीएम नायब सिंह सैनी ने 25 एकड़ के प्रोजेक्ट का किया एलान

पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

छावनी के रैना ऑडिटोरियम में थल सेनाध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने विचार भी मंच से साझा किए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बारे में उन्होंने बताया कि हमारा इरादा साफ था कि हमें आतंकियों को नष्ट करना है और उनके आकाओं को मार खिलानी है। इस दौरान थल सेनाध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत कर्नल प्रदीप कपूर को दृष्टिबाधित लोगों की सेवा करने के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने दिव्यांग कल्याण और रिसर्च के लिए 25 साल समर्पित किए थे। इसी प्रकार सेवानिवृत कर्नल रिपु दमन सिंह को इंटेक अंबाला चैप्टर के कन्वीनर के तौर पर विरासत संरक्षण के काम कि लिए सम्मानित किया गया। सेवानिवृत लांस हवलदार निर्मल सिंह को अपने एनजीओ के जरिए लगातार सामाजिक सेवा करने, गरीब परिवारों की मदद करने, दिव्यांग सैनिकों की सहायता करने के लिए पुरस्कार मिला।

फटे जूते और खाली पेट 10 किमी पैदल सफर, करनाल की बहू नेहा की हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्णिम उड़ान | asian-games-hockey-gold-karnal-neha-goyal-success-story
फटे जूते और खाली पेट 10 किमी पैदल सफर, करनाल की बहू नेहा की हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्णिम उड़ान

सेवानिवृत नायक परमजीत सिंह को अपनी शौर्य सैनिक अकादमी के जरिए 8,000 से अधिक युवाओं को डिफेंस और पैरामिलिट्री सर्विसेज में मेंटरिंग और गाइड करने के के लिए सम्मानित किया गया।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment