ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Dairy Farming: गिर गाय पालकर बन जाओ लखपति! एक गाय से सालाना ₹2.34 लाख कमाई

On: नवम्बर 16, 2025 10:51 पूर्वाह्न
Follow Us:
Dairy Farming: गिर गाय पालकर बन जाओ लखपति! एक गाय से सालाना ₹2.34 लाख कमाई
Join WhatsApp Group

Dairy Farming: गाय की इस देशी नस्ल से पशुपालक कर सकते हैं तगड़ी कमाई किसान भाइयों, खेती के साथ-साथ अब डेयरी फार्मिंग से भी मोटी कमाई हो रही है। देश में दूध की डिमांड लगातार बढ़ रही है, जिससे कई युवा नौकरी छोड़कर गाय पालने लगे हैं। अगर आप भी ऐसी नस्ल ढूंढ रहे हो जो ज्यादा दूध दे और अच्छी कमाई कराए, तो गिर गाय बेस्ट ऑप्शन है। इसे “दूध की रानी” भी कहते हैं। एक गिर गाय से सालाना 2 लाख रुपये से ज्यादा की इनकम हो सकती है। चलिए जानते हैं कैसे?

गिर नस्ल की मांग Dairy Farming

पशुपालकों को गिर गाय की खासियत बहुत पसंद आती है। ये दूध उत्पादन में जबरदस्त है, इसलिए इसकी डिमांड हमेशा बनी रहती है। भारत में साहीवाल, सिंधी, कांकरेज और थारपारकर जैसी अन्य देसी नस्लें भी अच्छी हैं, लेकिन गिर का कोई जवाब नहीं।
किन राज्यों में पालन उचित है

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

गिर गाय मूल रूप से गुजरात के अमरेली, भावनगर, जूनागढ़ और राजकोट जिलों के गिर वन इलाके की है। लेकिन ये इतनी सहनशील है कि दूसरे राज्यों में भी आसानी से पाली जा सकती है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी पशुपालक इसे सफलतापूर्वक पाल रहे हैं।

गिर गाय का आहार

अगर गिर गाय से ज्यादा दूध चाहिए तो सही आहार देना जरूरी है।
सूखा और हरा चारा दोनों खिलाएं।
ज्वार, जई, बरसीम और मक्का के पत्ते दें।

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

गेहूं, मक्का, जौ, चना और मूंगफली या सरसों की खली को पीसकर गुड़ के पानी में मिलाकर खिलाएं।
गाजर, सहजन और चुकंदर जैसी सब्जियां भी डालें।
सही पोषण से गाय हेल्दी रहेगी और दूध भी ज्यादा देगी।

पशुपालकों को कितना मुनाफा होगा?

गिर गाय औसतन रोज 12 लीटर दूध देती है। मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से एक गाय से सालाना करीब ₹2.34 लाख या महीने में ₹19,500 तक की कमाई हो सकती है।

हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार | haryana-dsr-scheme-2026-paddy-alternative-crops-incentive-plan
हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार

कमाई बढ़ाने के तरीके

गोबर और गोमूत्र बेचकर एक्स्ट्रा इनकम।
दूध से घी, पनीर, मावा बनाकर और भी मुनाफा।
सही आहार और देखभाल से दूध बढ़ेगा, कमाई दोगुनी हो जाएगी।
तो देर किसकी है? गिर गाय पालो और लखपति बनो!

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment