ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Paddy Yield: धान पैदावार घटी, भाव गिरे, किसान बोले- खर्च कैसे निकलेगा?

On: November 3, 2025 8:59 AM
Follow Us:
Paddy Yield: धान पैदावार घटी, भाव गिरे, किसान बोले- खर्च कैसे निकलेगा?
Join WhatsApp Group

कैथल, (Paddy Yield): इस बार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी। धान की पैदावार घट गई, मंडी में दाम गिरे, नुकसान दोगुना। उम्मीद के मुताबिक न फसल हुई, न भाव मिले। ज्यादातर किसान औने-पौने दामों में धान बेचने को मजबूर हैं।

जिले में साढ़े तीन लाख एकड़ रोपाई

कैथल में इस बार साढ़े तीन लाख एकड़ से ज्यादा में धान लगाया गया। 50% रकबे में पीआर, 1121, 1509, 1718, 1885 किस्में, कुछ ने सरबती-बासमती उगाई। पिछले दो साल 1121 को 4500-4600 रुपये/क्विंटल मिलते थे, अब 3800-4000 ही। 1509 पिछले साल 3300-3400 थी, अब 2900-3100। निजी एजेंसियां भी कम दाम दे रही हैं। खाद-बीज-दवा महंगी, फसल सस्ती। किसान बोले – सरकार MSP फिक्स करे, वरना खेती घाटे की हो जाएगी।

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

भाव कम मिलने से नुकसान

कम दाम से ठेके पर खेती करने वाले सबसे ज्यादा फंसे। 65-75 हजार रुपये/एकड़ ठेका लिया। लागत+ठेका वसूलना था, लेकिन एक एकड़ से 40-45 हजार की फसल निकली। भारी घाटा।

ठेका भी पूरा नहीं हुआ

ठेका किसान राजेंद्र-राजेश ने बताया – बारिश से फसल बर्बाद। पैदावार घटी, ठेका अधूरा, खर्च नहीं निकला। हर साल दामों में उतार-चढ़ाव। सरकार MSP दे, ताकि किसान सुरक्षित रहे।

हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार | haryana-dsr-scheme-2026-paddy-alternative-crops-incentive-plan
हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार

विभाग का बयान

इस बार बारिश से धान उत्पादन प्रभावित। पिछले साल से कम पैदावार। इसी से नुकसान। -सतीश नारा, एसडीओ, कृषि विभाग

मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक
मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment