ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा में अफसरों की लापरवाही पर भड़के सीएम नायब सैनी, एक दर्जन से अधिक पर कार्रवाई के निर्देश

On: May 19, 2026 4:34 PM
Follow Us:
हरियाणा में अफसरों की लापरवाही पर भड़के सीएम नायब सैनी, एक दर्जन से अधिक पर कार्रवाई के निर्देश
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़, 19 मई (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘म्हारी सड़क ऐप’ की समीक्षा बैठक में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर बड़ा एक्शन लिया है। सीएम ने खराब सड़कों की शिकायतों को एक-दूसरे विभाग पर टालने के मामले में एक दर्जन से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही टेंडर प्रक्रिया में लगने वाले समय को कम करने के लिए अब ‘शॉर्ट-टाइम टेंडर’ व्यवस्था लागू की जाएगी।

हरियाणा की सड़कों को गड्ढा मुक्त और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सख्त प्रशासनिक कदम उठाए हैं। मंगलवार को सचिवालय में ‘म्हारी सड़क ऐप’ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हर जिले की जनपरिवाद और मासिक समीक्षा बैठकों में ऐप पर आने वाली कम से कम एक बड़ी शिकायत की अनिवार्य रूप से समीक्षा की जाएगी। सीएम ने साफ लहजे में कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

एक दर्जन से अधिक अफसरों पर गिरी गाज

समीक्षा बैठक के दौरान भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, गुरुग्राम, करनाल और पानीपत जिलों के ऐसे मामले सामने आए, जहां अधिकारियों ने सड़कों की मरम्मत करने के बजाय शिकायतों को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताकर दूसरे विभागों को ट्रांसफर कर दिया। विभागों की इस खींचतान के कारण लंबित पड़ी फाइलों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने एक दर्जन से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

तीन बार गलती पर सीधे ब्लैकलिस्ट

सड़कों की गुणवत्ता और ठेकेदारों की मनमानी पर अंकुश लगाते हुए मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि यदि डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड (DLP) यानी गारंटी अवधि के दौरान ठेकेदार सड़क की मरम्मत नहीं करता है, तो संबंधित एजेंसी की बैंक गारंटी तुरंत जब्त कर ली जाए। अगर कोई फर्म लगातार तीन बार ऐसा करती है, तो उसे सरकारी काम से ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए। इसके अलावा, टेंडर प्रक्रिया की सुस्ती को खत्म करने के लिए अब ‘शॉर्ट-टाइम टेंडर’ प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिसके तहत महज 10 दिनों के भीतर बिड सबमिशन की कार्यवाही शुरू करनी होगी।

जनवरी से जुलाई के बीच पूरे होंगे कागजी काम

बैठक में हरसैक (HARSAC) के अधिकारियों ने बताया कि ‘म्हारी सड़क ऐप’ के दिसंबर 2025 में शुरू हुए सेकेंड वर्जन के तहत अब तक राज्य की 1,43,065 सड़कों की मैपिंग की जा चुकी है, जिनकी कुल लंबाई करीब 63,389 किलोमीटर है। मुख्यमंत्री ने मानसून और बारिश के मौसम को देखते हुए निर्देश दिए कि नई सड़कों के निर्माण से जुड़ी तमाम कागजी प्रक्रियाएं हर साल जनवरी से जुलाई के बीच ही पूरी कर ली जाएं। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह सहित करीब 25 वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

चंडीगढ़ की सड़कों पर साइकिल दौड़ाते दिखे सीएम नायब सैनी, विपक्ष से भी राजनीति छोड़ साथ आने की अपील

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

फरीदाबाद की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग सख्त, अब 24 घंटे खुले रहेंगे सरकारी अस्पतालों के गेट

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now