1. Home
  2. Rashifal

Makar Varshik Rashifal 2023: जानिए मकर राशि वालों का वर्ष 2023 कैसा रहेगा?

Makar Varshik Rashifal 2023: जानिए मकर राशि वालों का वर्ष 2023 कैसा रहेगा? 
Makar Rashifal 2023: मकर राशि के जातकों के लिए साल 2023 का राशिफल करियर से संबंधित हो या प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य से संबंधित सारी जानकारी इस राशिफल में शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं मकर राशि का 2023 का वार्षिक राशिफल विस्तार से। बता दें इस भविष्यफल की गणना कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर तैयार की गई है।

Makar Rashi 2023 Horoscope: मकर राशि 2023: मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं जो आपके दूसरे भाव के भी स्वामी हैं। वह वर्ष 2023 की शुरूआत में राशि मकर में विराजमान रहेंगे। और उनके साथ शुक्र ग्रह की युति होगी लेकिन 17 जनवरी 2023 को वह आपके दूसरे अर्थात धन भाव में प्रवेश कर जाएंगे। पूरे वर्ष वहीं पर बने रहेंगे। शनि महाराज की यह ग्रह चाल आपके लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगी। क्योंकि यही आपके सबसे महत्वपूर्ण ग्रह हैं। 17 जून से लेकर 4 नवंबर तक शनि महाराज इस राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे तथा वर्ष की शुरूआत में 30 जनवरी से लेकर 6 मार्च तक अस्त अवस्था में रहेंगे। शनि जब आपके दूसरे भाव में बैठे होंगे तो वहां से आपके चतुर्थ भाव, अष्टम भाव और एकादश भाव पर दृष्टि डालेंगे जिस कारण से यह सभी भाव इस वर्ष विशेष रूप से प्रभाव देने वाले भाव रहेंगे। वहीं देव गुरु बृहस्पति वर्ष की शुरूआत में आप के तीसरे भाव में रहेंगे जो कि आप के तीसरे और द्वादश भाव के स्वामी हैं। और 22 अप्रैल को आपके चतुर्थ भाव में प्रवेश कर जाएंगे। यहां से वह आपके अष्टम भाव, दशम भाव और द्वादश भाव पर पूर्ण दृष्टि डालेंगे। 

शिक्षा के लिए बेहतर रहेगा नया साल

इस वर्ष मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए उत्तम सेना की प्राप्ति । वर्ष की शुरूआत थोड़ी कमजोर जरूर होगी। क्योंकि वक्री मंगल पंचम भाव में बैठकर पढ़ाई में बाधा उत्पन्न करेंगे । फरवरी से अप्रैल के बीच और उसके बाद अगस्त से नवंबर के बीच का समय अति उत्तम रहेगा दिसंबर के महीने में भी पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने के योग बनेंगे यदि आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठ रहे हैं तो आपके लिए जनवरी फरवरी जून 4 अक्टूबर के महीने में उत्तम सफलता के योग बना रहे हैं।

Dhanu Varshik Rashifal 2023: जानिए धनु राशि वालों का वर्ष 2023 कैसा रहेगा?

करियर को लेकर सर्तक रहें

capricorn horoscope 2023 career

इस वर्ष मकर राशि के जातकों को अपने करियर में बहुत ज्यादा सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी। क्योंकि आपके दशम भाव में केतु महाराज विराजमान रहेंगे। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि काम में आपका मन नहीं लग रहा है, या आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल नहीं मिल रहा है। अगर आपके दिमाग में नौकरी छोड़ने का विचार आ रहा है तो ऐसा बिल्कुल ना करें। मई और नवंबर के महीने में आपका किसी अच्छी जगह स्थानांतरण हो सकता। अप्रैल के महीने में नौकरी छूटने की स्थिति बन सकती है, लेकिन दूसरी नौकरी मिल जाएगी आवेदन करते रहे। इस प्रकार उतार-चढ़ाव के बीच आप आगे बढ़ेंगे।

Vrischik Varshik Rashifal 2023: जानिए वृश्चिक राशि वालों का वर्ष 2023 कैसा रहेगा?

व्यापार में मिलेगी सफलता

मकर राशि के अनुसार व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष उत्तम सफलता के योग बनाएगा। मई से जुलाई के बीच थोड़ी समस्याएं आएंगी और इस दौरान आपको कुछ भी बड़ा निर्णय लेने से बचना। अक्टूबर से दिसंबर के मध्य में अच्छी सफलता दिखा सकते हैं जुलाई और अगस्त के दौरान आपको कुछ विदेशी माध्यमों से भी व्यापार करने का मौका मिल सकता है। ऐसी स्थिति मिलने पर उसे तुरंत लपक लें। क्योंकि ऐसा अवसर बार-बार नहीं मिलेगा। वर्ष की अंतिम तिमाही सफलता लेकर आएगी।

पारिवारिक जीवन

मकर राशि के जातक पारिवारिक जीवन में तनाव महसूस कर सकते हैं। क्योंकि इस पूरे वर्ष राहु आप के चौथे भाव में विराजमान रहेंगे और वर्ष की शुरूआत में शनि प्रथम भाव में होंगे। इस दौरान पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा। लेकिन 17 जनवरी को शनि के द्वितीय भाव में आने से कुटुंब में कुछ कहासुनी हो सकती है । हालांकि आप अपनी समझदारी से उन समस्याओं को सुलझाने में सक्षम होंगे। 22 अप्रैल को बृहस्पति भी आ जाएंगे और उसी समय में सूर्य बिछड़ता में होंगे यह समय आपके पारिवारिक जीवन में ज्यादा तनाव का हो सकता है। इस दौरान माताजी के स्वास्थ्य का भी थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। 

Kanya Varshik Rashifal 2023: जानिए कन्या राशि वालों का वर्ष 2023 कैसा रहेगा?

प्रेम जीवन में ध्‍यान देने की जरूरत

वर्ष 2023 में मकर राशि के लोग प्रेम संबंधों में वर्ष की शुरूआत में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। क्योंकि मंगल महाराज वक्री अवस्था में पंचम भाव में होकर आपके प्यार भरे दिल को तोड़ने का काम कर सकते हैं यदि इस दौरान आप अपने प्रियतम को ठीक से समझ नहीं पाए तो उनके गुस्से का शिकार होंगे उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी और आपका रिश्ता टूट सकता है। फरवरी से लेकर मई के दौरान  प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे जिनसे आप प्रेम करते हैं उनसे आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी रोमांस के अवसर मिलेंगे। एक दूसरे के साथ भविष्य के सपने सजाएंगे एक दूसरे से अपने दिल की बातें साझा करेंगे और एक दूसरे के बहुत निकट आएंगे। जून का महीना और अगस्त से अक्टूबर के बीच आपकी लव मैरिज होने की संभावना भी बन सकती है।

Tula Varshik Rashifal 2023: जानिए तुला राशि वालों का वर्ष 2023 कैसा रहेगा?

वैवाहिक जीवन

capricorn horoscope 2023 love life

वर्ष 2023 में वैवाहिक जीवन बहुत हद तक अनुकूल रहने की संभावना है। वर्ष की शुरूआत में शनि और शुक्र की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर रहने से दांपत्य जीवन में प्रेम और आकर्षण की स्थिति रहेगी। एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का भाव आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा। 22 अप्रैल तक देव गुरु बृहस्पति आप के तीसरे भाव में मीन राशि में रहकर पूर्ण पंचम दृष्टि से आपके सप्तम भाव पर दृष्टि डालेंगे जिसकी वजह से दांपत्य जीवन में किसी भी तरह की समस्या आने की संभावना बहुत कम होगी। और आप अपने दांपत्य जीवन का आनंद लेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और कोई शुभ कार्य संपन्न होंगे। 

Singh Rashifal 2023: जानिए सिंह राशि वालों का वर्ष 2023 कैसा रहेगा?

संतान को लेकर अनुकूल रहेगा समय

आपके बच्चों के लिए वर्ष की शुरूआत ज्यादा अनुकूल नहीं कही जा सकती है। क्योंकि मंगल जैसे वक्री ग्रह होने के कारण पंचम भाव पीड़ित रहेगा और संतान को लेकर कुछ समस्या होगी। आपकी संतान कुछ गर्म मिजाज बनेगी और आज्ञा मानने से इनकार कर सकती है। फरवरी से लेकर अप्रैल मई तक की स्थिति अनुकूल रहेगी संतान से संबंधित क्षेत्रों में उन्नति करेंगी। 

Kark Varshik Rashifal 2023: जानिए कर्क राशि वालों का वर्ष 2023 कैसा रहेगा?

संपत्ति में होगा इजाफा

इस वर्ष वाहन लेने में आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपके लिए फरवरी से मार्च के बीच वाहन खरीदना अनुकूल रहेगा।  तत्पश्चात अप्रैल से मई के दौरान ही ऐसी संभावना बनेगी कि जब आप वाहन खरीदने में कामयाब हो सकते हैं।  यह वर्ष संपत्ति लाभ के लिए अनुकूल रहने की संभावना तो नजर आ रही है लेकिन वर्ष का अधिकांश समय संपत्ति में हाथ डालने से इंकार कर रहा है। अक्टूबर के बाद नवंबर और दिसंबर के महीने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त रहने वाले हैं और आपको अच्छे अवसर भी मिलेंगे फिर भी यदि आप इसी वर्ष कुछ खरीदना चाहते हैं तो आपको मार्च का महीना भी सफलता दे सकता है।

Vrishabha Rashifal 2023: जानिए वृषभ राशि वालों का वर्ष 2023 कैसा रहेगा?

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

इस वर्ष आपको ह्रदय से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। वर्ष के अंतिम 2 महीने बहुत हद तक आपको स्वास्थ्य समस्याओं में कमी लेकर आएंगे। लेकिन कब तक आपको पल प्रतिपल अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। ऐसा नहीं है कि आप पूरे वर्ष ही बीमार रहेंगे लेकिन इन सभी समस्याओं की संभावना बनी रहेगी। अपना खानपान भी सुधारें सुबह की सैर या साइकिल चलाने की आदत जरूर डालें क्योंकि इसी से आप तंदुरुस्त बने रह पाएंगे।

मकर राशि 2023 भाग्यशाली अंक

मकर राशि के स्वामी ग्रह श्री शनिदेव जी हैं और मकर राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 4 और 8 माना जाता है। वर्ष 2023 का कुल योग 7 होगा। इस प्रकार यह वर्ष 2023 मकर राशि के जातकों के लिए मध्यम प्रूफ से फलदायक साबित होने वाला है आपको अपने जीवन में आ रही समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए ।

Mithun Rashifal 2023: जानिए मिथुन राशि वालों का वर्ष 2023 कैसा रहेगा?

मकर राशि 2023 उपाय 

हर शनिवार को श्री शनि चालीसा का पाठ करें। महाराज दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करें। शनिवार के दिन व्रत रख सकते हैं। शनिदेव जी के किसी भी मंत्र का निरंतर जाप करें। गौमाता को हरा चारा और थोड़ा सा गुड़ खिलाएं तथा चीटियों को आटा डालें।

Mesh Rashifal 2023: मेष राशि वालों के लिए कैसा होगा नया साल? पढ़ें वार्षिक राशिफल

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।