Gandhi Jayanti 2025 Wishes, Quotes, images in Hindi: 2 अक्टूबर को देशभर में महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। मोहनदास करमचंद गांधी, जिन्हें बापू के नाम से जाना जाता है, ने सत्य और अहिंसा के दम पर भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी शख्सियत इतनी प्रेरणादायक थी कि उन्हें राष्ट्रपिता का दर्जा मिला। न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया में लोग उन्हें अहिंसा का पुजारी मानते हैं। गांधी जयंती के मौके पर आप अपनों को शुभकामनाएं, कोट्स और इमेज भेजकर इस दिन को खास बना सकते हैं।
बापू का प्रेरणादायक सफर
महात्मा गांधी ने अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों से न सिर्फ भारत की आजादी की लड़ाई लड़ी, बल्कि पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। चाहे दांडी नमक सत्याग्रह हो या स्वदेशी आंदोलन, बापू ने हर कदम पर देशवासियों को एकजुट किया। उनकी शिक्षाएं हमें सादगी, ईमानदारी और अहिंसा का महत्व सिखाती हैं।
Gandhi Jayanti 2025 Wishes
दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल,
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल
गांधी जयंती की शुभकामनाएं
दीया जलाना है तो
अंधेरों में जलाइए,
उजालों में क्या रखा है
अपने मन को दयालु बनाइए,
क्रूरता में क्या रखा है
हैप्पी गांधी जयंती 2025
आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए
मानवता सागर के समान है
यदि सागर की कुछ बूंदें गन्दी हैं
तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता
हैप्पी गांधी जयंती 2025
मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है सत्य मेरा ईश्वर है,
अहिंसा उसे पाने का साधन
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !
सुबह से हिचकियां आ रही हैं
लगता है आज बापू हमें याद कर रहे हैं
और उनको भी खूब आ रही होंगी
क्योंकि दुनिया उन्हें याद कर रही है
Happy Gandhi Jayanti 2025!!
गांधी के विचार आज भी हैं हमें याद
हर पल हमारे महात्मा होते हैं साथ
गांधी जयंती की शुभकामनाएं
राष्ट्रपिता तुम कहलाते हो
सभी प्यार से कहते हैं बापू,
तुमने ही हमको सही मार्ग दिखाया
और सत्य-अहिंसा का पाठ पढ़ाया
हैप्पी गांधी जयंती 2025
बापू ने लड़ी बिल्कुल अजब लड़ाई
दागी न तोप ना कोई बंदूक उठाई।
दुश्मन के किले पर ना की चढ़ाई
वाह रे महात्मा तुमने कैसी शिक्षा सिखाई
Happy Gandhi Jayanti
खाकी जिसकी पहचान है
कर्म ही जिसकी शान है
सत्य अहिंसा जिसकी जान है।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
हिंदुस्तान ही जिसका ईमान है
वो बापू हमारी शान हैं
हैप्पी गांधी जयंती 2025!!
सत्य अहिंसा का था वो पुजारी,
कभी ना जिसने हिम्मत हारी,
सांस लेने की दी हमें आजादी,
जनजन है उनका आभारी।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं
उसकी सोच ने कर दिया कमाल,
देश का बदल गया सुर ताल,
सबने बोली सत्य अहिंसा की बोली,
हर गली में जली विदेशी वस्तुओं की होली।
Happy Gandhi Jayanti 2025
ईश्वर अल्लाह तेरो नाम
सबको सन्मति दे भगवान।
Happy Gandhi Jayanti
शुभकामनाएं और कोट्स से सजाएं यह दिन
गांधी जयंती पर आप अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों को हिंदी में शुभकामना संदेश, कोट्स और खूबसूरत इमेज भेज सकते हैं। ये संदेश और पोस्टर व्हाट्सएप, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करने के लिए बिल्कुल सही हैं। हमारे द्वारा चुने गए संदेश बापू के विचारों को दर्शाते हैं और आपके रिश्तों में सकारात्मकता लाएंगे।
सोशल मीडिया पर शेयर करें बापू का संदेश
इस गांधी जयंती पर बापू के सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के संदेश को फैलाएं। उनके प्रेरणादायक कोट्स और खूबसूरत पोस्टर आपके सोशल मीडिया स्टेटस को खास बनाएंगे। ये संदेश न सिर्फ सम्मान व्यक्त करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को गांधी जी के आदर्शों से जोड़ते हैं।













